Headquarters
The Energy and Resources Institute (TERI)
Darbari Seth Block, Core 6C,
India Habitat Centre, Lodhi Road,
New Delhi - 110 003, India
द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टिट्यूट (टेरी) और अर्थ जर्नलिज्म नेटवर्क डिजिटल, प्रिंट और रेडियो पत्रकारों, वॉयस आर्टिस्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता, वीडियो ब्लॉगर, ग्राफिक आर्टिस्ट आदि को छह महीने की मीडिया फ़ेलोशिप प्रदान कर रहे हैं। जनसंचार के अन्य माध्यमों से जुड़े हुए लोग भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत, नेपाल और भूटान में हिमालयी क्षेत्र के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

फ़ेलोशिप का लक्ष्य जलवायु परिवर्तन संचार पर फ़ेलोज़ की समझ को व्यापक बनाना और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मल्टीमीडिया कहानियों का उत्पादन करने के उद्देश्य से उनके कौशल को बढ़ाना है। यह पूरी तरह से ऑनलाइन कार्यक्रम है। फ़ेलोज़ को जलवायु विज्ञान, नीति और संचार विशेषज्ञों के साथ बातचीत करनी होगी। वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जाएगा और उनके प्रदर्शन का आकलन कहानियों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें मौलिक कार्य और हिमालयी क्षेत्र की रिपोर्टिंग शामिल है।
इस मीडिया फ़ेलोशिप कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जलवायु परिवर्तन पर संचारकों का एक हिमालय समूह बनाना है जो लंबी अवधि में बेहद अहम और असुरक्षित हो रहे पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़ी पर्यावरण संबंधी समस्याओं और समाधानों को बढ़ाने के लिए सहयोग करेंगे।
प्रशिक्षण समय सीमा जनवरी-जून 2021 से है।
अधिक जानने के लिए, लिंक पर जाएं https://thebulbul.org/
चयन समिति के साथ आवेदक एक-एक साक्षात्कार के लिए उपस्थित होंगे। उन्हें निम्नलिखित प्रविष्टि के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा –
इच्छुक पत्रकार 10 दिसंबर, 2020 तक अपनी प्रस्तुतियां भेजने के लिए इस फॉर्म को भर सकते हैं। फॉर्म भरने में किसी तरह की समस्या आने पर, सुमित बंसल को sumit.bansal@teri.res.in पर संपर्क करें।